कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।आराध्या श्री फाउंडेशन के तत्वाधान में आयोजित सड़क सुरक्षा सद्भावना कप में डॉक्टर्स इलेवन ने पंचायत सचिव इलेवन अम्बेडकरनगर को 3 विकेट से हराया । जे एस आर क्रिकेट एकेडमी अकबरपुर के मैदान पर खेले गये इस मैच में डॉक्टर्स इलेवन के कप्तान डॉ. जी डी वर्मा ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंचायत सचिव इलेवन ने 16 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 97 रन बनायें । मनीष यादव ने सर्वाधिक 30 अनुराग ने 11 और विवेक यादव ने 11 रनों का योगदान दिया। मैच की शुरुआती 10 ओवर में पंचायत सचिव इलेवन तीन विकेट के नुकसान पर 61 रन बनाकर मैच में पकड़ बनाये हुये थे । लेकिन यहीं से कप्तान डॉक्टर जी डी वर्मा ने एक बार फिर से कुशल रणनीति का परिचय देते हुए अपने प्रमुख गेंदबाज रोहित को गेंदबाजी मोर्चे पर लगाया और उन्होंने इस ओवर में दो बहुमूल्य विकेट ले लिया । स्ट्राइकर गेंदबाज डॉक्टर अनीश ने सटीक लाइन लेंथ से गेंदबाजी कर पंचायत सचिव को रन के लिए संघर्ष करने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने बहुमूल्य 3 विकेट लिए। डॉक्टर आमोद ने भी 3 विकेट प्राप्त किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए डॉक्टर्स इलेवन ने 10.2 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर आसानी के साथ जरुरी 98 रन बना लिये ।डॉ आमोद ने 30,डॉक्टर हेमंत सिंह पालीवाल ने 24, डॉक्टर अभिनीत ने 16, डॉक्टर चन्द्रभान ने 12 रनों का योगदान दिया। पंचायत सचिव इलेवन के लिए आदित्य, सानू और अनिल सिंह ने 1-1 विकेट लिया।मैच के मुख्य अतिथि डॉक्टर प्रमोद कुमार यादव जी प्रोफेसर,विभागाध्यक्ष ईएनटी विभाग और मुख्य प्रॉक्टर महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर अम्बेडकरनगर रहे । उन्होंने कहा खेल से शारीरिक मानसिक विकास होता है और इस प्रकार के खेल आयोजन से लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता तथा यातायात के नियमों का पालन करने में मदद मिलेगी । उन्होंने लोगों को हेलमेट और सीट बेल्ट प्रयोग करने का संदेश दिया। प्लेयर ऑफ द मैच मैच डॉक्टर आमोद ,बेस्ट गेंदबाज डॉक्टर अनीश,बेस्ट बल्लेबाज का पुरस्कार डॉक्टर हेमंत सिंह पालीवाल तथा बेस्ट फील्डर का पुरस्कार डॉक्टर जी डी वर्मा को मिला।
मैच में अम्पायर कमेंटेटर की भूमिका में अजय श्रीवास्तव, डॉक्टर एस एम बाकिर , विक्रम सिंह गौरव रहे। इस अवसर पर डॉ. सिद्धांत ,डॉ. उत्कर्ष सिंह, राजशेखर सिंह,डॉ.प्रवेश वर्मा ,डॉ. साजन देव,डॉ विमल, विपुल,राकेश, अनुराग,अभिषेक, आदित्य,आलोक, , रोहित,जितेन्द्र , सुनील ,धीरेंद्र सहित सभी खेल प्रेमी मौजूद रहे।
