देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज मधुपुर, ककराही, करमा में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्षों के सेवा काल तथा इस दौरान किए गए विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यों एवं विकासपरक प्रयासों को प्रभावी एवं रोचक ढंग से प्रस्तुत किया गया।
नुक्कड़ नाटक के कलाकारों द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्षों के सेवा सफर से जुड़े विभिन्न पहलुओं को संवाद, अभिनय एवं मंचन के माध्यम से जीवंत रूप प्रदान किया गया। कलाकारों ने जनसेवा, विकास और जनकल्याण से जुड़े कार्यों को सरल एवं प्रभावशाली तरीके से आमजन के समक्ष प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनमानस एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। लोगों ने उत्साहपूर्वक नुक्कड़ नाटक का अवलोकन किया तथा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्षों के सेवा कार्यों से संबंधित प्रस्तुति को देखा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित यह कार्यक्रम जनसामान्य तक सेवा एवं जनकल्याण के संदेश को पहुंचाने की दिशा में प्रभावी पहल रहा।
