देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी के कुशल पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष बीजपुर राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना बीजपुर पुलिस द्वारा 01 वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
शनिवार को उ0नि0 दीनानाथ राम मय हमराह का0 कृष्ण कुमार गुप्ता द्वारा सरकारी वाहन से क्षेत्र में भ्रमण एवं वांछित/वारंटी अभियुक्तों की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान प्रकीर्ण वाद संख्या-568/2024 अन्तर्गत धारा 147 बीएनएसएस, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र से संबंधित वारंटी अभियुक्त ताज मुहम्मद उर्फ जालिम खाँ पुत्र शकीर खाँ, उम्र करीब 35 वर्ष, निवासी ग्राम जरहाँ, टोला राजो, थाना बीजपुर, जनपद सोनभद्र को संबंधित वसूली वारंट से अवगत कराते हुए समय करीब 06:23 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया। गिरफ्तारी की सूचना मौके पर मौजूद अभियुक्त के परिजनों को दी गई। गिरफ्तार वारंटी अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 दीनानाथ राम, थाना बीजपुर, का0 कृष्ण कुमार गुप्ता शामिल रहे।
