कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।अंबेडकर नगर राजेसुल्तानपुर में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा सम्पन्न हो गई देशभक्ति के नारों से गूंजा नगर। 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी राजेसुल्तानपुर मंडल की ओर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय वसुधा सिंह के स्मारक से हुआ। नगर पंचायत की मुख्य बाजार से होकर निकली यात्रा पुनः स्मारक स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई। हाथों में तिरंगा लिए कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों के साथ लोगों में राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।
तिरंगा यात्रा का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह उर्फ कन्हैया सिंह ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व क्षेत्रीय महामंत्री यमुना प्रसाद चतुर्वेदी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में तिरंगा यात्रा की जिला संयोजक श्रीमती सुमन पाण्डेय मौजूद रहीं। तिरंगा यात्रा मे मंडल संयोजक विवेक सिंह, कुलदीप पटवा एवं संतोष पाण्डेय ने यात्रा के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान दिया।कार्यक्रम का संचालन अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री शाहिद अंसारी ने किया। इस अवसर पर ,भाजयुमो जिला मंत्री अभय सिंह मोनू ,पूर्व जिला महामंत्री धर्मवीर मिश्र,पूर्व जिला मंत्री डॉ. संजय सिंह, अमर सिंह पासवान,पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रकाश चंद्र शुक्ल, पूर्व मंडल अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह, संतोष सिंह , राजेंद्र सिंह पप्पू ,गंगा मिश्र ,पप्पू प्रजापति,संदीप सिंह, जितेंद्र प्रताप,वीरेंद्र सिंह,नरेंद्र सिंह, जितेंद्र मोहन,शत्रुघ्न गौतम, राहुल सिंह, कतवारू निषाद सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं नगरवासी आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
