कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।प्रधानमंत्री के 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत लखनऊ स्थित ए डब्लू एच ओ पार्क सेक्टर 7बी वृंदावन आवास में नमो नमो मोर्चा (भारत) की प्रदेश अध्यक्ष मीना मिश्रा के नेतृत्व में पीपल और नीम के पौधों का वृक्षारोपण किया। मीना मिश्रा ने कहा कि पेड़ हमारी जीवनरेखा हैं और यह अभियान आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित भविष्य देने का संकल्प है।
यह पौधा हमारी भावनात्मक प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस मौके पर विमलावती देवी, रमेश सिंह चौहान, हरदत्त पांडे, भूलने चौबे, शिव शंकर गुप्ता, श्याम कुमार सहित दर्जनों स्कूली बच्चों ने भी पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
