देवल संवाददाता, लालगंज/आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त प्रदेश महामंत्री एवं गोरखपुर क्षेत्र के प्रभारी अभिजात मिश्रा का गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर भाजपा युवा मोर्चा लालगंज के जिला अध्यक्ष पुष्कर मिश्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश देखने को मिला।स्वागत समारोह में कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से अभिजात मिश्रा का अभिनंदन किया। इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष पुष्कर मिश्रा ने कहा कि अभिजात मिश्रा को प्रदेश महामंत्री एवं गोरखपुर क्षेत्र का प्रभारी बनाए जाने से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। उनके नेतृत्व में संगठन को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। स्वागत कार्यक्रम में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव, पूर्व मंडल अध्यक्ष आशुतोष चौबे, उपाध्यक्ष गुड्डू मिश्रा, जिला महामंत्री अंकुर राय, जिला उपाध्यक्ष जय किशन पांडेय, जिला मंत्री धीरज शुक्ला, राज सिंह, जिला मंत्री अमन श्रीवास्तव, सभासद रिंकू मोदनवाल, नगर पंचायत प्रत्याशी धर्मेंद्र निषाद, सोनू यादव, प्रिंस सिंह, अंकित सिंह, अश्वनी तिवारी, संतोष यादव, उपकार पांडेय सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री का स्वागत करते हुए संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों को लेकर उत्साह जताया। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर हुए इस भव्य स्वागत कार्यक्रम से भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा जोश दिखाई दिया।
नव नियुक्त भाजपा प्रदेश महामंत्री अभिजात मिश्रा का गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर भव्य स्वागत
अगस्त 11, 2026
0
Tags
