देवल संवाददाता, मऊ। सतरंगी फाउंडेशन मऊ द्वारा शनिवार को ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए एक दिवसीय नेतृत्व विकास प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में मऊ प्रॉपर, कोपागंज,घोसी,दोहरीघाट,मोहम्दाबाद,रतनपुरा और नदवासराय से ट्रांसजेंडर समुदाय के सदस्य शामिल रहे।कार्यक्रम की शुरुवात प्रतिभागियों के परिचय एवं प्रेरणादायक गीत से हुई। इसके बाद प्रशिक्षक सुनील कुमार पाण्डेय ने सरल भाषा में सबको बताया कि एक अच्छा नेता वह होता है जो सबकी बात सुने,सबको साथ लेकर चले सही जानकारी रखे,अपनी बात आत्मविश्वास के साथ रख सके और अपने समुदाय की समस्याओं के समाधान के लिए आगे आए। उन्होंने बताया कि नेतृत्व का अर्थ केवल स्वयं आगे बढ़ना नहीं है बल्कि दूसरों को भी आगे बढ़ाना और समाज में सकारात्मक बदलाव लाना है।प्रशिक्षण के दौरान समूह चर्चा, गतिविधियों और संवाद के माध्यम से प्रतिभागियों ने अपना अनुभव साझा किया।आत्मविश्वास,टीम भावना,प्रभावी संवाद और समुदाय के हित में मिलकर काम करने जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ प्रशिक्षण में भाग लिया।संस्था की निदेशक एडवोकेट गुंजा सिंह ने बताया कि ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए इस प्रकार का नेतृत्व विकास प्रशिक्षण सतरंगी फाउंडेशन मऊ की एक नई पहल है।इसका उद्देश्य ट्रांसजेंडर समुदाय के सदस्यों को आत्मनिर्भर,जागरूक और नेतृत्व के लिए तैयार करना है ताकि ये अपने अधिकारों की आवाज स्वयं बन सके और समाज में सम्मान पूर्वक अपना जीवन जी सके।
सतरंगी फाउंडेशन ने ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए कराया नेतृत्व विकास प्रशिक्षण
अगस्त 02, 2026
0
Tags
