देवल संवाददाता, मऊ। हर गरीब जनमानस तक आधुनिक चिकित्सा की पहुंच को आसान बनाने का ध्येय लेकर शारदा नारायण हास्पिटल द्वारा निरंतर जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।सरकार की महत्वाकांक्षी योजना आयुष्मान भारत के द्वारा हृदय रोग,न्यूरो,आर्थो,सर्जरी सहित जनरल मेडिसीन की सुविधा से ग्रामीण गरीबों का गुणात्मक उपचार किया जा रहा है। निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से इस योजना से अनभिज्ञ लोगों को जागरुक करने के साथ ही उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। मेडिकल डायरेक्टर डॉ सुजीत सिंह ने यह उदगार व्यक्त किया। शनिवार को रसड़ा में शारदा नारायण हास्पिटल व लायंस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित निःशुल्क मेगा चिकित्सा शिविर में बोल रहे थे। डॉ सिंह ने बताया कि शारदा नारायण हास्पिटल में आयुष्मान योजना द्वारा निःशुल्क आंखों का आपरेशन किया जा रहा है। कार्यक्रम में लैप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ मलिक अताउर रहमान नेत्र सर्जन डॉ मालविका राय, न्यूरोलॉजिस्ट डॉ विशाल सिंह ने 186 लोगों की जांच कर उपचार किया। शिविर में सभी मरीजों का ब्लड प्रेशर,शुगर की जांच के साथ निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व चेयरमैन, बशिष्ट नारायण सोनी,अविनाश सोनी,भाजपा नेता,राजेश कुमार सोनी ने सक्रियता से प्रतिभाग किया।
