कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।विकास खंण्ड जहाँगीरगंज अंतर्गत जहाँगीरगंज राजेसुल्तानपुर मुख्य मार्ग पर गोरखपुर लिक एक्सप्रेसवे के पास बेसहारा गौवंश जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहा है। पिछले दो दिनो से एक बेसहारा पशु अत्यंत बीमार और असहाय अवस्था मे पड़ा हुआ है तेज धूप बारिश के बीच यह मूक पशु जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है। स्थानीय प्रशासन,पशुपालन विभाग की तरफ से इसे कोई चिकित्सा सहायता नहीं मिली पशु के दोनो पैर में गहरी चोटें एवं खून लगा हुआ है।बेजुबान उठने बैठने हिलने डुलने में काफी असमर्थ है आसपास के दुकानदारों और राहगीरों ने मानवता के नातें उसे पानी और चारा देने का प्रयास किया लेकिन स्थिति अत्यंत चिंताजनक होने के कारण कुछ भी खाने की स्थिति मे नहीं है। स्थानीय निवासी धर्मेंद्र, रोहित ने बताया कि एम्बुलेंस को फोन किया परतु आश्वासन ही मिला धरातल पर कोई मदद नहीं पहुँची।दावों और विज्ञापनों मे पशु संरक्षण की बात करने वाले जिम्मेदार विभागों की पोल इस बेसहारा पशु की हालत साफ खोल रही है। क्षेत्रीय लोगों ने जिला प्रशासन और पशुपालन विभाग से माँग की है कि मूक पशु को तत्काल रेस्क्यू कर उसे उचित चिकित्सा मुहैया कराई जाए ताकि समय रहते उसकी जाँन बचायी जा सके। इस संबध में पशु चिकित्साधिकारी डॉ रवींन्द्र चक्रवर्ती से बात की गई तो उन्होंने बताया कि बीमार पशु के बारे में जानकारी नहीं थी लेकिन यदि पशु बीमार है तो उसे तत्काल इलाज शुरू किया जाएगा जिसके लिए मेरे द्वारा तुरन्त प्रयास कर इलाज शुरू किया जा रहा है।
