आमिर, देवल ब्यूरो ,जौनपुर। कोतवाली पुलिस ने पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले में कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामले में पीड़िता को भी सकुशल बरामद कर लिया है। आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन में जिले में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव और क्षेत्राधिकारी नगर गोल्डी गुप्ता के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अनीता सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम को मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।
कोतवाली थाने में दर्ज मु0अ0सं0 114/2025 में बीएनएस की धारा 137(2), 87, 64 तथा 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज था। पुलिस टीम पीड़िता की तलाश के साथ ही नामजद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही थी।
इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दशरथ सोनकर उर्फ भीमा (30) पुत्र स्वर्गीय महेन्द्र सोनकर, निवासी शिवापार, थाना लाइन बाजार, जौनपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मामले से संबंधित पीड़िता को भी सकुशल बरामद कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी को थाने लाकर आवश्यक पूछताछ और विधिक प्रक्रिया पूरी की गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए भेज दिया। मामले में पुलिस की ओर से आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अनीता सिंह, उपनिरीक्षक एवं चौकी प्रभारी सरायपोख्ता राहुल रंजन, मुख्य आरक्षी विपुल राय, मुख्य आरक्षी जितेन्द्र पाण्डेय, आरक्षी सुनील दुबे तथा महिला आरक्षी विमलेश शामिल रहीं।
.jpeg)