सपा कार्यकर्ताओं ने आरती, पूजा करके, सरकार को दिखाया वादा
देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा स्वर्ण जयंती चौक पर, बढ़ती मंहगाई, को लेकर खाद्य पदार्थों चीनी, चावल, दाल तेल, प्याज साबुन आदि खाद्य पदार्थों का आरती पूजन कर, भाजपा सरकार को आईना दिखाया, और विरोध प्रदर्शन किया गया, सपा जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि भाजपा सरकार के अच्छे दिन कहा गए, क्या गरीब आदमी को अब चीनी भी महंगा मिलेगा, आज जिस तरीके से दाल तेल प्याज साबुन चावल आदि सामनों का दाम बढ़ा के यह सरकार जनता को परेशान किया जा रहा , प्रमोद यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में शिक्षा महंगा हो गया स्वास्थ्य महंगा हो गया दवा महंगा हो गया बिजली महंगा हो गया, पेट्रोल डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं, मालती भारती, विमला भारती ने कहा कि आज हम महिलाएं परेशान हैं, कापी किताब महंगा है, सुरेश अग्रहरी, जुनैद अंसारी ने कहा कि आज पेट्रोल डीजल महंगा, किसान नौजवान परेशान हैं, खाद नहीं मिल रहा है, ऊंचे दाम पर खाद की बिक्री हो रही है, प्रदर्शन में मुख्य रूप से, राजमणि खरवार, रामचंद भारती, अर्जुन पटेल, कन्हैया, अनिल भारती, संतोष कोल मौजूद रहे।
