देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी ओबर प्रभात राय के कुशल निर्देशन में थाना जुगैल पुलिस टीम द्वारा फर्जी एवं कूटरचित अभिलेख तैयार कर स्व0 भजन की भूमि पर वरासत का दावा करने के मामले में वांछित अभियुक्त राम बच्चन पुत्र रामगुलाम, निवासी ग्राम गोठानी, थाना जुगैल, जनपद सोनभद्र को दिनांक 31.08.2026 को समय करीब 07:15 बजे उसके घर ग्राम गोठानी से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त द्वारा वर्ष 2014-15 में फर्जी आय, जाति एवं निवास प्रमाण-पत्र तैयार कर अभिलेखों में स्वयं को राम बच्चन पुत्र स्व0 भजन दर्ज कराते हुए स्व0 भजन का पुत्र होने का दावा कर उनकी भूमि पर वरासत हेतु न्यायालय में मुकदमा दाखिल किया गया था। साक्ष्यों एवं अभिलेखीय जांच में अभियुक्त द्वारा फर्जी एवं कूटरचित अभिलेख तैयार किए जाने की पुष्टि होने पर थाना जुगैल पर *मु0अ0सं0-0061/2026, धारा 318(4), 319(2), 125(2), 352, 351(2), 338, 336(2), 336(3), 340(2) BNS* में अभियोग पंजीकृत किया गया।
उक्त अभियोग में वांछित अभियुक्त राम बच्चन उपरोक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
राम बच्चन पुत्र रामगुलाम, निवासी ग्राम गोठानी, थाना जुगैल, जनपद सोनभद्र।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 विपिन बिहारी राय, थाना जुगैल हे0का0 शिवदास,
श्यामशेर, का0 कोमल सिंह शामिल रहे।
