देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। 31.08.2026 को जनपद सोनभद्र से कुल 02 पुलिसकर्मी अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण कर पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए, जिनमें मु0आ0 सुरेन्द्र प्रसाद एवं अनुचर शिवलाल मौर्या शामिल हैं। दोनों कार्मिकों द्वारा अपने संपूर्ण सेवाकाल के दौरान पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं कर्तव्यपरायणता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया गया।
मु0आ0 सुरेन्द्र प्रसाद, निवासी जनपद गाजीपुर, का पुलिस विभाग में कुल 35 वर्ष 11 माह 27 दिवस का सेवाकाल रहा। उन्होंने 36वीं वाहिनी, 02वीं वाहिनी, जनपद सीतापुर एवं जनपद सोनभद्र में अपनी सेवाएं प्रदान कीं।
अनुचर शिवलाल मौर्या, निवासी जनपद सीधी (मध्य प्रदेश), का कुल 30 वर्ष 07 माह 24 दिवस का सेवाकाल रहा। उन्होंने जनपद सोनभद्र में अपनी सेवाएं प्रदान कीं।
उक्त अवसर पर पुलिस लाइन चुर्क स्थित कांफ्रेंस हॉल में सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के सम्मान में एक गरिमामय विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार द्वारा सहभागिता करते हुए सेवानिवृत्त कार्मिकों को उपहार, स्मृति-चिह्न एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए तथा उनके स्वस्थ, सुखद एवं समृद्ध भविष्य की कामना करते हुए भावभीनी विदाई दी गई।इस अवसर पर अन्य अधिकारीगण एवं पुलिसकर्मियों द्वारा भी सेवानिवृत्त होने वाले कार्मिकों के उज्ज्वल भविष्य हेतु हार्दिक शुभकामनाएं प्रदान की गईं।
.jpeg)