आमिर, देवल ब्यूरो ,मड़ियाहूं। जौनपुर हर घर तिरंगा अभियान के तहत नगर पंचायत मड़ियाहूं की ओर से बुधवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज से शुरू हुई यात्रा डाक बंगले तक पहुंची। यात्रा का नेतृत्व नगर पंचायत अध्यक्ष रुखसाना कमाल फारुकी ने किया। इसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
यात्रा में चिल्ड्रेन गाइड स्कूल, मदर मिनर्वा पब्लिक स्कूल समेत कई विद्यालयों के बच्चे हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों और गीतों के साथ आगे बढ़े। यात्रा के दौरान महात्मा गांधी, शहीद भगत सिंह और डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। तिरंगा यात्रा को लेकर नगर में जगह-जगह लोगों में उत्साह दिखाई दिया।
कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी अजय कुमार अंबष्ट, अधिशासी अधिकारी चंदन सिंह गौड़, क्षेत्राधिकारी विजय चौधरी, कमाल फारुकी, धर्मेंद्र सेठ, डॉक्टर शाहनवाज आलम, इजहार अहमद गुड्डू, गयासुद्दीन अंसारी, मेराजुद्दीन, मुन्ना हाशमी, दिलीप साहू, गौरी शंकर सोनकर, नितेश सेठ, अत्ताउल्लाह खान, श्याम नारायण मिश्रा, अरविंद चौरसिया, गुड्डू समेत नगर पंचायत के कर्मचारी, सभासद और अन्य लोग मौजूद रहे।
