कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।सावन के प्रथम पावन सोमवार को पूरा क्षेत्र भगवान भोलेनाथ की भक्ति में डूबा रहा। सुबह से ही शिवालयों में श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ी और 'हर-हर महादेव' के नारों से वातावरण गूंजता रहा।
श्री शीतला माता मठिया मंदिर स्थित शिव मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से जलाभिषेक किया, बेलपत्र व धतूरा अर्पित किया और भगवान शिव से सुख-समृद्धि की कामना की।विभिन्न शिवालय मंदिरों के बाहर जलाभिषेक के लिए लंबी-लंबी कतारें देखने को मिलीं, जो श्रद्धालुओं की गहरी आस्था को दर्शाती थीं। पूरा जलालपुर क्षेत्र भक्तिमय हो उठा और इस दिन ने हर भक्त के हृदय में आस्था की नई ऊर्जा का संचार किया।
