कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।थानाक्षेत्र राजेसुल्तानपुर अंतर्गत ग्राम माझा कम्हरिया निवासी अमित कुमार पुत्र जवाहर की नई ई वी (ev) स्कूटी खड़े खड़े जलकर राख हो गई गनीमत रही कि घटना से कोई हताहत नहीं हुआ। मालूम हो अमित कुमार अपने नई ई वी स्कूटी से अपने भाई अंकित की स्कूल फीस जमा करने के मल्लु पुर मजगांवा स्थित एक निजी विद्यालय पर गए थें। अंकित राज इण्टर कालेज में कक्षा 12 में पढ़ाई करते हैं।वह ई वी स्कूटी खड़ी कर अंदर फीस जमा करने चले गयें स्कूटी खड़ा करने के 5 मिनट बाद ही ई वी स्कूटी में अचानक शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने की वजह से स्कूटी धू -धू कर जलने लगी और विद्यालय परिसर में अफरा तफरी मच गई। मौके पर उपस्थित लोग जब तक ई वी स्कूटी की आग बुझाते तब तक ई वी स्कूटी पूरी तरह जलकर राख हो गई।घटना की सूचना पर सामाजिक कार्यकर्ता मित्रसेन ,रामकुमार, जयराम,सनोज आदि ने पीड़ित को सांत्वना देते हुए कोई बड़ी अप्रिय स्थिति न होने पर सन्तोष जाहिर करते हुए ईश्वर के प्रति आभार व्यक्त किया ।
शॉर्ट सर्किट से इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग, स्कूटी जलकर हुई राख
अगस्त 03, 2026
0
Tags
