देवल संवाददाता लालगंज (आजमगढ़) लालगंज स्थित भगवान दास गेस्ट हाउस पर स्व: योगेन्द्र राय की पुण्यतिथि कार्यकर्ताओं ने मनाई। जिसमें पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा सूरज प्रकाश श्रीवास्तव, लालगंज बार के अध्यक्ष नागेन्द्र सिंह, ओमप्रकाश सिंह, सुनील सिंह ने अपनी यादों को साझा किया। सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा योगेन्द्र राय जी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा थे उनका संघर्ष उनका योगदान समाज और पार्टी को सदैव प्रेरणा देगा कार्यक्रम की अध्यक्षता रवीन्द्र राय एवं संचालन आदर्श राय ने किया। इस अवसर पर सर्वेश राय, अनिल राज गुप्त, कृष्ण कुमार मोदनवाल, अजय यादव, आनन्द राय, राकेश चतुर्वेदी, अवनीश राय, रिंकू राय, मो.जैद, प्रवीन मिश्रा, कृष्ण कांत राय, विवेक राय, सुभाष सोनकर सहित इत्यादि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
