देवल संवाददाता लालगंज (आजमगढ़) स्थानी विकास खण्ड के कोटाखुर्द गांव में न्यायालय से संबंधित प्रकरण की पत्रावली का निरीक्षण उपजिलाधिकारी लालगंज नेहा मिश्रा के द्वारा किया गया। उपजिलाधिकारी ने चकमार्ग पर अतिक्रमण की स्थिति का भी जायजा लिया। उपजिलाधिकारी ने मौके पर ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और शिकायतों की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान कोटेदार द्वारा ग्रामीणों को राशन के समान वितरण के संबंध में भी बातचीत की गई। ग्रामीणों से राशन वितरण की व्यवस्था और उन्हें मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली गई। संबंधित अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुनते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस अवसर पर लेखपाल हारिस असारी व कोटेदार गीता देवी सहित समस्त ग्रामवासी उपस्थित थे।
