कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।आलापुर तहसील के सेमरा तप्पा हवेली में मीना मिश्रा की अगुवाई में गांव की सुख शांति के लिए सामूहिक रुद्राभिषेक किया गया।
गांव कई आकस्मिक मौतें होने के कारण गांव में दहशत का वातावरण बना हुआ है ऐसे में गांव की पुत्रवधू एवं नमो नमो की प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मीना मिश्रा द्वारा गांव सुख शांति के लिए समस्त ग्राम वासियों के समक्ष सामूहिक रूप से सावन मास शिव जी का रुद्राभिषेक का प्रस्ताव रखा गया जिस पर समस्त ग्रामीणों द्वारा उनके विचार का समर्थन किया गया जिसके फलस्वरूप गांव के महिला पुरुषों ने सरयू जी के जल एवं गाय के दूध से शिव जी का रुद्राभिषेक किया। रुद्राभिषेक के उपरांत भव्य भंडारे का आयोजन किया गया।
नमो नमो मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष मीना मिश्रा ने बताया कि यह पूरा कार्यक्रम गांव वालों के सहयोग से ही संपन्न हुआ है। गांव में सुख शांति और समृद्धि आए इसीलिए यह पूजा अर्चना की गई है।
