कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।दैनिक देवल अखबार की खबर का हुआ असर ग्राम पंचायत देवरिया बुजुर्ग के ग्रामीणों ने दैनिक देवल अखबार को धन्यवाद किया है। मालूम हो विकास खण्ड जहांगीरगंज अंतर्गत ग्राम पंचायत देवरिया बुजुर्ग मे सफाई कर्मचारियों की मनमानी से ग्रामीण गंदगी से बजबजा रही नालियों के दुर्गन्ध के बीच रहने को मजबूर हैं इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। गांव में गंदगी से बजबजा रही नालियों से बरसात में लोगों के घरों तक गंदगी और दुर्गन्ध पहुंच रही थी। दैनिक देवल अखबार की खबर का असर हुआ और ग्राम पंचायत सचिव तथा सहायक खण्ड विकास अधिकारी अखिलेश कुमार गोंड ने मौके पर पहुंच कर गंदगी से भरी नालियों की साफ सफाई कराई। जगह जगह टूट चुकी नालियों को ढकने के लिए आरसीसी पटिया का निर्माण कराया। । ग्रामीणों ने कहा कि सबसे ज्यादा परेशानी उन परिवारों को थी जिनके घर छोटे छोटे बच्चे थे जो अक्सर आए दिन पढ़ने के लिए मदरसे में जाते थे और टूटी हुई नालियों की पटिया के कारण नालियों में गिरकर घायल हो रहे थे।ग्रामीण राशिद सिद्दीकी, मो,मजीद,आरिफ सिद्दीकी, मुन्ना, जावेद, जफर आदि ने नाली बनने और सफाई होने पर दैनिक अखबार को धन्यवाद दिया है । इस सम्बंध में ग्राम पंचायत अधिकारी कृष्ण कुमार वर्मा एवं ग्राम प्रधान दिलीप चौरसिया ने बताया कि नाली निर्माण कार्य और सफाई हो गई है जल्द ही नाली को पटिया से ढंक दिया जायेगा जिसका निर्माण कार्य पूरा हो गया है।
दैनिक देवल अखबार की खबर का हुआ असर ग्राम पंचायत देवरिया बुजुर्ग के ग्रामीणों ने दैनिक देवल अखबार की सराहना
अगस्त 04, 2026
0
Tags
