देवल संवाददाता, गाजीपुर। थाना कोतवाली क्षेत्र के बबेडी गांव में दलित के जमीन पर दबंग द्वारा कब्जा करने का मामला प्रकाश में आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के नुरूद्दीनपुरा निवासी जयप्रकाश पुत्र दुखंती राम ने एसडीएम सदर को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगायी है, जयप्रकाश ने प्रार्थना पत्र में बताया है कि बबेडी में जमीन खरीदा था, जिसका तहसील में खारिज-दाखिल हो चुका है लेकिन अतरौली निवासी सुइयश मिश्रा ने बार-बार मोबाईल पर कब्जा करने धमकी दे रहें है और कल उन्होने कब्जा भी कर लिया। एसडीएम सदर ने थाना कोतवाली और जेई मास्टर प्लान को मामले की जांच कराकर आवश्यक कार्यवाही करने का निर्देश दिया है।
