देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। थाना ओबरा पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंटों की तामीली के अभियान के तहत धारा 138 एनआई एक्ट के तीन अलग-अलग मुकदमों में वांछित/वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा प्रभात राय के पर्यवेक्षण में थाना ओबरा के उपनिरीक्षक रामसागर पटेल हमराह हेड कांस्टेबल अशोक कुमार के साथ क्षेत्र में गश्त एवं वांछित/वारंटी अभियुक्तों की तलाश कर रहे थे।
इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने शारदा मंदिर के पास दबिश देकर संजय कुमार विश्वास पुत्र स्वर्गीय सुशील कुमार विश्वास, निवासी गैस गोदाम रोड, थाना ओबरा, उम्र करीब 49 वर्ष, को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त मैसर्स अपर्णा एंटरप्राइजेज का प्रोपराइटर है।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त के खिलाफ धारा 138 एनआई एक्ट से संबंधित तीन मुकदमों में न्यायालय द्वारा वारंट जारी किए गए थे। इनमें दो मामले रॉबर्ट्सगंज थाने से संबंधित तथा एक मामला थाना लंका, वाराणसी से संबंधित है।
इन मामलों में था वारंट
मु.नं. 2085/11 — जे.बी. सिंह बनाम संजय कुमार विश्वास, धारा 138 NI Act, थाना रॉबर्ट्सगंज।
मु.नं. 390/17 — दिलीप कुमार बनाम संजय कुमार विश्वास, धारा 138 NI Act, थाना रॉबर्ट्सगंज।
मु.नं. 8980/23 — अनिल राय बनाम अपर्णा एंटरप्राइजेज, धारा 138 NI Act, थाना लंका, वाराणसी।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने न्यायालय से निर्गत वारंटों के अनुपालन में आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी की और अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए भेज दिया।
