देवल संवाददाता, मऊ। जनपद के शिल्पी विकास पुरुष के नाम से विख्यात पूर्व केंद्रीय मंत्री कल्पनाथ राय जी की पुण्यतिथि 6 अगस्त 2026 को पूरे जनपद में भव्य रूप से मनाई जाएगी,आज 4 अगस्त 2026 को आज बकवल कार्यालय पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं मऊ सदर विधानसभा के उम्मीदवार रहे माधवेंद्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता में विकास पुरुष कल्पनाथ राय की पुण्यतिथि को भव्य रूप से मनाने हेतु बैठक संपन्न हुई,जिसमें उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष एवं विकास पुरुष के सबसे करीबी रहे दर्जनों शिक्षण संस्थानों के संरक्षक सुरेश बहादुर सिंह ने कहा कि विकास पुरुष कल्पनाथ राय ने पूर्वांचल में निर्माण और विकास की धारा बहाई थी,उन्होंने अस्वस्थ होने के बावजूद भी कांग्रेस जनों से अनुरोध किया की विकास पुरुष की पुण्यतिथि में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले,विकास पुरुष की पुण्यतिथि हेतु निम्न कार्यक्रम होंगे सबसे पहले जिला चिकित्सालय मऊ में मूर्ति पर माल्यार्पण,10:30 बजे,कोपागंज स्थित मूर्ति पर 11 बजे,उनके पैतृक गांव सेमरी जमालपुर में 11:30 बजे,पतिला में 12: बजे,अंत में रामरति सीनियर सेकेंडरी स्कूल ललितपुर लुदूंही में 12:30 बजे विकास पुरुष के मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी, आज की बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह,रतनपुरा ब्लाक के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष लाल प्यारे सिंह,एवं जयंत सिंह,परदहा ब्लॉक के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष सुभाष राम,सेवा दल के संयोजक रामनिवास राय,रवि प्रकाश गोपाल,समाजसेवी कमलेश सिंह,शिव बहादुर सिंह, सुनील सिंह,रोशन सिंह,अंगद सिंह सतेंद्र सिंह,सहित दर्जनों कांग्रेसजन एवं विशिष्ट जन मौजूद थे।
