देवल संवाददाता, मऊ। सहायक निदेशक मत्स्य डाक्टर विनोद कुमार वर्मा ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में मत्स्य विभाग द्वारा संचालित राज्य सेक्टर की विभिन्न योजनाओं में ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 10 अगस्त, 2026 कर दी गई है। पूर्व में आवेदन की अंतिम तिथि 05 अगस्त, 2026 निर्धारित थी।उन्होंने बताया कि इच्छुक लाभार्थी विभागीय पोर्टल fisheries.up.gov.in पर मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना, सघन मत्स्य पालन हेतु एरेशन सिस्टम स्थापना,निषादराज बोट सब्सिडी योजना,मत्स्य पालक कल्याण कोष के अंतर्गत मोपेड विद आईस बॉक्स परियोजना तथा उत्तर प्रदेश में मोती संवर्धन योजना सहित विभिन्न योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।योजनाओं से संबंधित पात्रता,आवेदन प्रक्रिया एवं आवश्यक अभिलेखों की विस्तृत जानकारी विभागीय पोर्टल पर उपलब्ध है। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक आवेदक किसी भी कार्यदिवस में सहायक निदेशक मत्स्य कार्यालय,विकास भवन परिसर, मऊ से संपर्क कर सकते हैं।
