देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। जिले के सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अब पढ़ाई के साथ-साथ आपदा से बचाव का भी पाठ पढ़ाया जाएगा। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देश पर शुरू किए गए विशेष आपदा जागरूकता अभियान के तहत
हजारों छात्र-छात्राओं को भूकंप, आकाशीय बिजली, बाढ़, आगजनी समेत अन्य प्राकृतिक एवं मानवजनित आपदाओं के दौरान सुरक्षित रहने के व्यावहारिक तरीके बताए जा रहे हैं।
अभियान के तहत विद्यालय परिसरों में आपदा सुरक्षा संबंधी पोस्टर लगाए गए हैं। प्रतिदिन प्रार्थना सभा और कक्षाओं में विद्यार्थियों को आपदा के समय घबराने के बजाय संयम रखने, सुरक्षित स्थान पर पहुंचने, प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने और अफवाहों से बचने की जानकारी दी जा रही है। प्रशासन का कहना है कि इस अभियान का उद्देश्य बच्चों में आपदा प्रबंधन की समझ विकसित करना, संभावित जोखिम को कम करना और उन्हें स्वयं के साथ परिवार एवं समाज की सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाना है। जिला प्रशासन ने सभी विद्यालयों में इस अभियान को नियमित रूप से संचालित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि आपदा प्रबंधन के प्रति व्यापक जनजागरूकता विकसित हो सके।
.jpg)