आमिर, देवल ब्यूरो ,जौनपुर। जौनपुर तहलका न्यूज़ नेटवर्क के संपादक श्री कैलाशनाथ सिंह की पत्नी श्रीमती प्रतिमा सिंह का सोमवार को अचानक हार्ट अटैक आने से निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन की खबर से परिवार सहित पत्रकारिता जगत और शुभचिंतकों में गहरा शोक व्याप्त है।
बताया जा रहा है कि हार्ट अटैक आने के बाद उन्हें बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन चिकित्सकों के प्रयासों के बावजूद उनकी जान नहीं बच सकी। उनके निधन की सूचना मिलते ही परिचितों, रिश्तेदारों, पत्रकारों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोगों ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
परिजनों के अनुसार, श्रीमती प्रतिमा सिंह का अंतिम संस्कार सोमवार दोपहर 1 बजे रामघाट, पचहठिया पर किया गया, जहां परिजन, रिश्तेदार, पत्रकार एवं शुभचिंतक उन्हें अंतिम विदाई देंगे। उनके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
