कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर । कैबिनेट मंत्री, पंचायती राज तथा अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार एवं जनपद के प्रभारी मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने आज अध्यक्ष जिला पंचायत कार्यालय एवं विश्राम कक्ष के मरम्मत एवं सौंदर्यीकरण कार्य का फीता काटकर विधिवत लोकार्पण किया। इस दौरान मंत्री जी द्वारा जिला पंचायत परिसर में स्थित महाराणा प्रताप के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों को नमन किया।
इस अवसर पर माननीय अध्यक्ष जिला पंचायत श्याम सुंदर वर्मा उर्फ साधु वर्मा, जिलाधिकारी ईशा प्रिया, जिलाध्यक्ष भाजपा दिलीप देव पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा मिथलेश त्रिपाठी, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।
लोकार्पण के उपरांत प्रभारी मंत्री ने कार्यालय एवं विश्राम कक्ष में कराए गए मरम्मत एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का अवलोकन करते हुए इसकी सराहना की। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों एवं आमजन को बेहतर प्रशासनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कार्यालयों का सुव्यवस्थित किया गया है।
