देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र । राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ की मासिक बैठक गुरुवार को जिला मुख्यालय पर जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र शुक्ला की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन को अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने के साथ-साथ कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं और उनके समाधान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। वहीं संगठन की कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी, सक्रिय एवं प्रभावी बनाने के लिए संगठनात्मक सुधारों पर विशेष जोर दिया गया।
एनएचएम कर्मचारी संघ की मासिक बैठक संपन्न, संगठन की मजबूती और कर्मचारी हितों पर हुआ मंथन
जुलाई 30, 2026
0
Tags
