देवल संवाददाता,आजमगढ़ के रौनापार थाना की पुलिस ने जानलेवा हमले के एक आरोपी को नैनीजोर बाजार से गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी गुरुवार सुबह करीब 10:15 बजे हुई। आरोपी को न्यायिक कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया गया है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान राधेश्याम यादव पुत्र चंद्रदेव यादव, निवासी ग्राम आराजी अजगरा मगरबी, थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़ के रूप में हुई है। आजमगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार, बीते 31 मई 2026 को रौनापार थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवारा खास राजा के झगरहवा का पूरा निवासी ननन यादव ने थाने में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया था कि मानिकपुर अभ्भनपट्टी मार्ग स्थित पानी की टंकी के पास पुरानी रंजिश के चलते उनके भाई कमलेश यादव पर इंद्रेश यादव, बहादुर यादव और अन्य व्यक्तियों ने लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर घायल कर दिया था।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान राधेश्याम यादव का नाम प्रकाश सामने आया, जिसके बाद मुकदमे में धारा 117 बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई। उपनिरीक्षक अनुराग पांडेय और उनकी टीम ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपी राधेश्याम यादव को गिरफ्तार किया।
रौनापार थानाध्यक्ष सुनील कुमार दुबे ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी राधेश्याम यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के विरुद्ध संबंधित कानूनी कार्रवाई पूरी कर उसे माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
