देवल संवाददाता, गंभीरपुर, आजमगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनिल कुमार* के निर्देशन में जनपद में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं अपराध नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्यवेक्षण में थाना गम्भीरपुर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
दिनांक 02.07.2026 को वादिनी मुकदमा मनोरमा पत्नी महेन्दर, निवासी ग्राम बहोरापुर, थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना गम्भीरपुर पर प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया कि दिनांक 15.05.2026 को रात्रि लगभग 09:00 बजे सुअर मारने के विवाद को लेकर विपक्षी सूरज पुत्र लालजी ने उनके पुत्र सचिन को अपने घर बुलाकर गाली-गलौज करते हुए बेलचा से हमला किया तथा जान से मारने की धमकी दी। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना गम्भीरपुर पर मु0अ0सं0- 118/2026, धारा 115(2), 352, 351(3) बीएनएस पंजीकृत किया गया । विवेचना के दौरान धारा 109(1) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई।
इसी क्रम में आज दिनांक 08.07.2026 को उ0नि0 विपिन द्विवेदी एवं कां0 शिवराम सरोज द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त *सूरज पुत्र लालजी निवासी ग्राम बहोरापुर, थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़* को बहोरापुर से समय लगभग 11:06 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त *एक अदद बेलचा बरामद* किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
