कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।वेदव्यास की पावन जयंती गुरूपूर्णिमा के अवसर पर स्थानीय शिक्षण संस्था गांधी स्मारक इंटर कॉलेज, राजेसुल्तानपुर में शैक्षिक महासंघ के मंडलीय अध्यक्ष डॉ.उदयराज मिश्र के संचालन में गुरुवंदन कार्यक्रम भव्य समारोह के साथ आयोजित किया गया। मालूम हो कि महर्षि पराशर के पुत्र जिन्हें श्याम वर्ण होने के कारण कृष्ण और वेदों का विभाजन करने के कारण वेदव्यास भी कहते हैं ,का जन्म आषाढ़ शुक्ल पूर्णिमा को होने के कारण प्रतिवर्ष इस तिथि को गुरु पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है।इस अवसर पर प्रार्थना सभा के साथ ही उक्त संस्था में भव्य गुरुवंदन कार्यक्रम आयोजित करते हुए प्रधानाचार्य डॉ.कप्तान सिंह सहित गुरुजनों की वंदना करते हुए अंगवस्त्रम और कलम प्रदान कर अभिनंदन किया गया।कार्यक्रम का आयोजन शैक्षिक महासंघ, उत्तर प्रदेश के सौजन्य से किया गया जिसे जिला उपाध्यक्ष राजेश मिश्र, डॉ. संतोष कुमार सिंह सहित कई लोगों ने संबोधित किया।
गुरू के प्रति सच्ची श्रद्धा ही सफलता का मूलमंत्र - डॉ.कप्तान सिंह
जुलाई 29, 2026
0
Tags
