कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।महिला सुरक्षा को नई मजबूती देते हुए महिला उप-निरीक्षक प्रियांशु भट्ट ने आज अम्बेडकरनगर महिला थाने की पूरी कमान संभाल ली। थाने पहुंचते ही उन्होंने औपचारिक रूप से चार्ज ग्रहण किया और साफ संदेश दिया कि अब महिलाओं की सुरक्षा और उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण सबसे बड़ी प्राथमिकता होगी।प्रियांशु भट्ट के पदभार संभालने के साथ ही थाने में नई ऊर्जा और उम्मीद का संचार हो गया है। उन्होंने कहा, “हर महिला को थाने में न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिलना चाहिए। कोई भी शिकायत छोटी नहीं होगी, हर मामले का त्वरित और संवेदनशील तरीके से निपटारा किया जाएगा।”उल्लेखनीय है कि इससे पहले महिला थाने की प्रभारी ज्योति वर्मा थीं, जिनका हाल ही में टांडा स्थानांतरण कर दिया गया था।प्रियांशु भट्ट की नियुक्ति को स्थानीय महिलाओं और पुलिस महकमे दोनों ओर से सकारात्मक कदम माना जा रहा है। उनकी कुशल नेतृत्व क्षमता और समर्पण से उम्मीद की जा रही है कि महिला थाना अब और अधिक सक्रिय, सशक्त और महिलाओं के लिए विश्वसनीय केंद्र बनेगा।महिला सुरक्षा की दिशा में यह बदलाव अम्बेडकरनगर के लिए एक बेहद सकारात्मक और मजबूत संकेत है।
