कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।बुधवार रात्रि को गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व श्री शीतला माता मंदिर परिसर में अत्यंत हर्षोल्लास और आस्था के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव एवं विशिष्ट अतिथि भाजपा नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। दीपों की लौ ने जहाँ माता के दरबार को आलोकित किया, वहीं उपस्थित श्रद्धालुओं के मन में आस्था की नई ऊर्जा का संचार किया। कार्यक्रम संयोजक विकाश निषाद ने कुशल नेतृत्व में आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।सभी ने गुरु की महिमा का स्मरण करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर वरिष्ठ नेता मानिकचंद सोनी, सुरेश गुप्त, पुजारी नीरज जलालपुरी,अशोक पांडे,भक्त राज विश्वकर्मा, अजीत प्रजापति सहित बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य नागरिक, भक्तजन व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।वहीं, मुख्य अतिथि जिला मंत्री चन्द्रिका प्रसाद ने श्री काली माता मंदिर और दुर्गा माता मंदिर जाकर 21 -21 दियों दीप दान अर्पित की, महादेव मंदिर, चक्र सुदर्शन दुर्गा मंदिर की जिम्मेदारी पूर्व नगर अध्यक्ष मानिकचंद सोनी ,गोपाल सोनकर,शिवम आर्या, दुर्गेश गुप्ता ने बखूबी निभाया।
