देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। दुद्धी विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार को सपाईयों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। मौके पर मौजूद पार्टी के जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव, सांसद छोटेलाल सिंह खरवार ने संयुक्त रूप से कहा कि समाजवादी पार्टी जनहित और पर्यावरण संरक्षण के लिए लगातार कार्य करती रही है। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प है। पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता पौधे लगाकर और उनकी देखभाल कर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की नीतियों एवं संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के साथ संगठन को मजबूत करने का कार्य करेगा। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष अवध नारायण यादव, निरेंद्र प्रताप सिंह गौड़, प्रशांत सिंह सहित दुद्धी विधानसभा के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए जनजागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।
.jpg)