देवल संवाददाता, गाजीपुर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने बताया कि 30 जुलाई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यूसुफपुर मुहम्मदाबाद के नवीन कृषि मंडी के प्रांगण में विकास कार्यों के परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम स्थल पर विकास कार्यों का स्टाल लगाया जायेगा। इस कार्यक्रम में आवास सहित अन्य सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को मुख्यमंत्री प्रमाण पत्र प्रदान करेंगे। उन्होने बताया कि सीएम के आगमन की हर तैयारी पूरी कर ली गयी है। सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की गयी है। सम्मानित जनता को कार्यक्रम स्थल तक आने के लिए सुगम रास्ते बनाये गये हैं जिससे कि उन्हे कोई परेशानी न हो सके। कार्यक्रम स्थल पर पेयजल आदि की व्यवस्था की गयी है।
आवास व अन्य सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को मुख्यमंत्री देंगे प्रमाण पत्र- डीएम
जुलाई 29, 2026
0
Tags
