कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।विकास खण्ड जहांगीरगंज अंतर्गत ग्राम पंचायत देवरिया बुजुर्ग मे नियुक्त सफाई कर्मचारियों की मनमानी से ग्रामीण गंदगी से बजबजा रही नालियों के दुर्गन्ध के बीच रहने को मजबूर हैं। मालूम हो गांव में गंदगी से बजबजा रही नालियों से बरसात में लोगों के घरों तक गंदगी और दुर्गन्ध पहुंच रही है। गंदगी के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है जगह जगह गंदगी से भरी नालियां टूट चुकी है। टूटी हुई नालियों से बरसात में सावधानी न बरती जाए तो तो अक्सर लोग गिरकर घायल हो रहे है। सबसे ज्यादा परेशानी उन परिवारों को है जिनके घर छोटे छोटे बच्चे हैं जो अक्सर आए दिन पढ़ने के लिए मदरसे में जाते हैं और टूटी हुई नालियों की पटिया के कारण नालियों में गिरकर घायल हो रहे हैं।ग्रामीण राशिद सिद्दीकी, मजीद, आरिफ सिद्दीकी, मुन्ना, जावेद, जफर आदि ने नाली को अविल्म्ब ठीक कराने और सफाई की मांग की है। इस सम्बंध में जब ग्राम पंचायत अधिकारी कृष्ण कुमार वर्मा एवं ग्राम प्रधान दिलीप चौरसिया से सम्पर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि कार्ययोजना में नाली निर्माण कार्य शामिल कर लिया गया है जल्द ही नाली को ठीक कर दिया जाएगा सफाई कर्मी इस समय मेडिकल पर है लेकिन सफाई व्यवस्था करा दी जाएगी।
