आमिर, देवल ब्यूरो ,खुटहन । जौनपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह के निर्देश पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत खुटहन थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हत्या के एक मामले में वांछित चार सगे भाइयों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
पुलिस के अनुसार थाना खुटहन में दर्ज मु0अ0सं0 202/2026 के तहत धारा 105 बीएनएस में वांछित अभियुक्त भारत सिंह, केदारनाथ सिंह, बटेश्वरनाथ सिंह और गोरखनाथ सिंह, निवासी ग्राम मुबारकपुर, थाना खुटहन, जनपद जौनपुर, लंबे समय से फरार चल रहे थे। मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने चारों आरोपियों को दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी आपस में सगे भाई बताए जा रहे हैं। पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर आवश्यक पूछताछ की और सभी औपचारिक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायालय में पेश कर दिया।
इस गिरफ्तारी अभियान का नेतृत्व थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने किया। अभियान में वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रेमशंकर सिंह समेत खुटहन थाना पुलिस की टीम सक्रिय रूप से शामिल रही। पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
