आमिर, देवल ब्यूरो ,जौनपुर/नई दिल्ली। राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से शिष्टाचार मुलाकात कर जौनपुर के विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान जिले की सड़क एवं यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई अहम प्रस्ताव केंद्रीय मंत्री के समक्ष रखे गए।
बैठक में मुंगराबादशाहपुर बाईपास के निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद प्रस्तावित उद्घाटन कार्यक्रम पर विशेष चर्चा हुई। सांसद सीमा द्विवेदी ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण भी दिया।
इसके अलावा जौनपुर शहर में बढ़ते यातायात दबाव, जाम की समस्या से स्थायी समाधान के लिए नए ओवरब्रिजों और बाईपास के निर्माण की आवश्यकता पर भी विस्तार से चर्चा की गई। सांसद ने जिले की अन्य सड़क एवं परिवहन संबंधी समस्याओं से भी केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सांसद सीमा द्विवेदी द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों को गंभीरता से सुना और जौनपुर के सड़क एवं आधारभूत ढांचे के विकास के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस मुलाकात को जिले के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
.jpeg)