एडीसीओ सदर ने बीपैक्स सजौर का किया औचक निरीक्षण, अभिलेख अद्यतन रखने के दिए निर्देश
देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। उपायुक्त एवं उपनिबंधक सहकारिता अमित कुमार पांडेय के निर्देश पर एडीसीओ सदर निर्मल कुमार मौर्य ने गुरुवार को बीपैक्स सजौर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कैशबुक और सप्लीमेंट्री बुक अद्यतन नहीं मिलने पर उन्होंने सचिव कमलेश शर्मा को अभिलेख प्रतिदिन अद्यतन रखने के निर्देश दिए।
एडीसीओ ने उर्वरक स्टॉक, पीओएस मशीन और संबंधित अभिलेखों की भी जांच की। उन्होंने उर्वरक वितरण में पूर्ण पारदर्शिता और शासन की गाइडलाइन का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा। निर्मल कुमार मौर्य ने स्पष्ट निर्देश दिए कि बिना फार्मर रजिस्ट्री किसी भी किसान को उर्वरक का वितरण न किया जाए तथा निर्धारित सीमा से अधिक उर्वरक भी किसी को न दिया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि उर्वरक वितरण में किसी भी प्रकार की अनियमितता या शिकायत मिलने पर संबंधित कर्मचारी के विरुद्ध कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान सहकारी समिति के अभिलेखों और व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया गया।
.jpg)