देवल संवाददाता लालगंज (आजमगढ़)। तहसील लालगंज क्षेत्र के ग्राम माधोपुर धराग में मंगलवार को न्यायालय उप जिलाधिकारी लालगंज के आदेश पर धारा-24 के तहत सीमांकन की कार्रवाई रोवर मशीन के माध्यम से कराई गई। जानकारी के अनुसार ग्राम निवासी फूलमती देवी द्वारा गाटा संख्या 152 के संबंध में न्यायालय उप जिलाधिकारी लालगंज में वाद दायर किया गया था। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आधुनिक रोवर मशीन से सीमांकन का कार्य संपन्न कराया।
सीमांकन के दौरान वादी, प्रतिवादी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्रवाई पूर्ण होने के बाद सभी पक्षों ने संतोष व्यक्त किया और राजस्व विभाग की निष्पक्ष एवं पारदर्शी कार्यवाही की सराहना की। इस अवसर पर राजस्व निरीक्षक हरिद्वार सिंह, राजस्व निरीक्षक राम प्यारे यादव, लेखपाल अजीत कुमार यादव, लेखपाल आलोक कुमार सिंह सहित अन्य राजस्व कर्मी एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
