देवल संवाददाता, मऊ। बरसात के बीच हो रही तेज धूप के कारण मौसम में तेजी से हो रहे बदलाव से सचेत रहने की आवश्यकता है। इस मौसम में संक्रामक रोगों का प्रसार तेजी से होता है। इसमें त्वचा व मच्छरजनित रोग प्रभावित करते हैं। इस बदलाव के कारण तापमान से तेजी से उचार-चढ़ाव शरीर को बीमार बना सकता है। नियमित योग,संयमित खानपान के साथ संतुलित दिनचर्या का होना आवश्यक है। यह सुझाव प्रसिद्व चिकित्सक डाॅ संजय सिंह ने शारदा नारायण हास्पिटल के तत्वावधान में ताजपुर में लगाए गए मेगा निःशुल्क चिकित्सा शिविर में दिया। डाॅ सिंह ने बताया कि बरसात में मच्छरों के बढ़ने के साथ ही सांपों के काटने का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे स्थिति में झाड़-फूंक जानलेवा हो सकता है। सांप या जहरीला जानवरों के काटते ही तत्काल उस स्थान पर चीरा लगाएं तथा तत्काल निकटवर्ती चिकित्सालय में दिखाना चाहिए। शिविर में न्यूरोसर्जन डाॅ विशाल सिंह,डाॅ वरुण कुमार,नेत्र सर्जन डाॅ मालविका राय,बाल रोग विशेषज्ञ डाॅ ईना यादव ने 218 मरीजों की जांच किया। शिविर में सभी मरीजों को निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया।
