आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में रविवार को भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। बेलफास्ट के मैदान पर भारत की ओर से पहला ओवर अर्शदीप सिंह ने किया। इस ओवर में भारतीय तेज गेंदबाज ने 13 रन लुटाए। ओवर की आखिरी 2 गेंदों पर आयरलैंड के सलामी बल्लेबाज रॉस अडायर ने 2 सिक्स लगाए। इसके साथ ही अर्शदीप ने एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
तीसरे भारतीय गेंदबाज बने
अर्शदीप सिंह T20I पारी के पहले ओवर में दो छक्के खाने वाले तीसरे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। इससे पहले 2016 में न्यूजीलैंड के खिलाफ अश्विन ने और 2020 में इसी टीम के खिलाफ शार्दुल ठाकुर ने पहले ओवर में 2-2 छक्के खाए थे। हालांकि, अर्शदीप सिंह जब अपने कोटे का दूसरा ओवर करने आए तो उन्होंने रॉस को तिलक वर्मा के हाथों कैच आउट कराया।
आयरलैंड की प्लेइंग 11
टिम टेक्टर, रॉस अडायर, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर (विकेटकीपर/कप्तान), बेंजामिन कैलिट्ज, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, लियाम मैकार्थी, मैथ्यू हम्फ्रीज, जय मूंद्रा, मैथ्यू हॉलार्ड।
भारत की प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, सूर्यांश शेडगे, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव।
