कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर । कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत शराब की दुकान पर संचालित चिखना दुकान पर हुई मारपीट में 25 वर्षीय युवक की सदरपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले में पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर छह लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।मृतक की पहचान सचिन पुत्र रामजीत राजभर (25 वर्ष), निवासी राबी बहाउद्दीनपुर के रूप में हुई है। सूत्रों के अनुसार, कल हुई इस घटना के बाद चिखना दुकान का संचालक फरार हो गया है।अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने इस संबंध में छह आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या (धारा 304) का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस की टीम फरार चिखना दुकानदार की तलाश में छानबीन कर रही है। मामले की जांच जारी है। पुलिस अधिक जानकारी जुटा रही है।
लोगों द्वारा कहां जा रहा है कि आबकारी विभाग से तुरंत स्पष्टीकरण मांगा जाए कि उस दुकान का लाइसेंस क्या स्थिति में था और आसपास की गतिविधियों पर क्या कार्रवाई हुई।पुलिस को सिर्फ आरोपी पकड़ने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि पूरे चखना सेंटर की जांच करनी चाहिए।
