कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।श्री शीतला माता मठिया मंदिर परिसर में एक भव्य लोक संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छविराज पाल एवं अनुराग श्रीवास्तव लोक संगीत पार्टी टीम ने अपने हारमोनियम, ढोलक और तालियों की धुनों पर लोकगीतों के माध्यम से केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं – आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन, और प्रधानमंत्री आवास योजना के साथ-साथ प्रदेश सरकार की जनहितैषी योजनाओं की सरल व सहज ढंग से जानकारी दी। मीडिया प्रभारी विकाश निषाद ने बताया, “लोक संगीत हमारी जड़ों से जुड़ी भाषा है। जब हम योजनाओं की बात को गीतों के माध्यम से कहते हैं, तो वह सीधे लोगों के दिलों तक पहुँचती है। गीतों में गाँव-गरीब के जीवन में आए बदलाव को इतने मार्मिक ढंग से पेश किया गया कि मौजूद ग्रामीण भावविभोर हो उठे और तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा मंदिर परिसर गूँज उठा। इस अवसर पर सभासद अजीत निषाद, जनमेजय मिश्र नगरपालिका कर्मचारी सहित क्षेत्र के बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक व ग्रामीण उपस्थित रहे।
