देवल संवाददाता लालगंज (आजमगढ़) सोमवार सुबह मूसलाधार बारिश से जहां लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली, लालगंज क्षेत्र में जलभराव की समस्या ने स्थानीय लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। बारिश ने स्थानीय व्यवस्थाओं की पोल खोल दी। नालियां जाम होने और जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण लालंगज तहसील में सड़कों पर पानी भर गया जिससे तहसील में अधिवक्ताओं व वादकारियो को आने जाने में परेशानी हुई। लालगंज बाजार में कई स्थानों पर पानी सड़क पर लग गया जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों को जल भराव के बीच आवागमन करना पड़ा।