कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।शिक्षा के क्षेत्र में पण्डित रामशब्द स्मृति पीजी कॉलेज एक मील का पत्थर स्थापित कर रहा है!स्थानीय छात्र-छात्राओं को विज्ञान के क्षेत्र में उच्च शिक्षा हेतु महानगरों की ओर पलायन करने की विवशता से मुक्ति दिलाने के लिए एम.एससी.पाठ्यक्रम की विश्वविद्यालय से कल मिली स्वीकृति एक ऐतिहासिक कदम है!विकास खण्ड जहांँगीरगंज के बिशुनपुर बजदहा में स्थित निजी महाविद्यालय में इस बहुप्रतीक्षित मिली सौगात से न केवल छात्रों का समय और धन बचेगा!बल्कि ग्रामीण एवं स्थानीय अंचल में शैक्षणिक गुणवत्ता का नया युग आरंभ होगा!इस उपलब्धि को साकार करने के लिए प्रबंधक पंडित हौंसिला प्रसाद मिश्र, एडवोकेट ओंकारनाथ मिश्र के साथ महाविद्यालय परिवार और जनहित से जुड़े प्रतिनिधियों के अथक प्रयास व संघर्ष की स्थानीय लोग सराहना कर रहे हैं इस शैक्षणिक मील के पत्थर के स्थापित होने पर संपूर्ण क्षेत्र में अपार हर्ष व्याप्त है!
"पंडित रामशब्द" स्मृति पीजी कॉलेज अब छात्रों की पलायन विवशता को करेगा दूर!
जून 04, 2026
0
Tags
