कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ को सुनी। नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि के नेतृत्व में विभिन्न बूथों पर यह आयोजन किया गया। वरिष्ठ नेता संजीव मिश्र ने बताया कि अपने संबोधन में, प्रधानमंत्री ने हाल ही में मनाए गए अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस और वर्ल्ड योगासन चैंपियनशिप में भारत के उत्कृष्ट प्रदर्शन का विशेष उल्लेख किया। विकाश निषाद ने बताया कि पीएम ने कहा कि लोगों ने सोना न खरीदने, विदेश यात्रा टालने और कार-पूलिंग जैसी अपीलों पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। पीएम ने कहा कि जब नागरिक संकल्प लेते हैं, तो कोई भी बाधा उनके लक्ष्य को नहीं रोक सकती।
संदीप अग्रहरि ने पीएम द्वारा उठाए गए जनहितैषी विषयों पर चर्चा की।कार्यक्रम के दौरान विभिन्न बूथों पर वरिष्ठ नेतागण, पदाधिकारियों व बूथ कमेटी ने आगामी योजनाओं पर विचार-विमर्श किया।इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव, जिला मंत्री चंद्रिका प्रसाद, मीसम रजा, पूर्व नगर अध्यक्ष सुरेश गुप्त, मानिक चंद सोनी, बेचन पांडे,कृष्ण गोपाल गुप्त, आनंद मिश्र ,दीपचंद सोनी,शीतल सोनी, अरुण मिश्र, जितेन्द्र शिल्पी, गिरीश जायसवाल, दिलीप यादव, सोनू गुप्ता, नृपेन्द्र कुशवाहा, सुलेखा गौतम, सभासद अजीत निषाद, विक्की गौतम,मनीष सोनी, सोनू गौड, दुर्गेश गुप्ता,सोनू गौड,शिवम आर्या, गोपाल सोनकर, शिवनाथ त्रिपाठी, विनय मिश्र, दीपक गोयल सहित सभी उपस्थित रहे।
.jpeg)