देवल, ब्यूरो चीफ,मछलीशहर। वृहस्पतिवार को सभी वार्ड के सभासदो की नगर की समस्या को लेकर एक बैठक नगर पंचायत कार्यालय में हुई।बैठक में पेयजल ,नगर की सफ़ाई,नाला सफाई,प्रकाश व्यवस्था आदि मुद्दे पर विचार किया गया।
बैठक में कृपाशंकर नगर वार्ड के सभासद सुरेश जायसवाल ने नालों की सफाई कराने ,डॉ हस्सान ने सातों तलैया में जल निकासी के लिए नाला खुदाई कराने, बरसात के मौसम में साफ सफाई की मांग सादीगंज वार्ड सभासद दीपू ने उठाई ।इसी प्रकार अन्य समस्या पर भी विचार विमर्श किया गया।अध्यक्ष संजय जायसवाल और अधिशासी अधिकारी विजय सिंह ने सभी समस्याओ को सुना और जल्द ही निस्तारण करने हेतु सहमति व्यक्त की ।बैठक में.सुरेश जायसवाल सुजीत,फराज,जिया मोहम्मद शरीफ, डा हस्सान,और नामित सभासद के अलावा लिपिक प्रवेश सिंह और मनोज चौरसिया शमिल रहे।
