हमीद नगर स्थित टावर के उपकरण क्षतिग्रस्त, मरम्मत के बाद सेवा हुई बहाल
देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। तेज बारिश और गरज-चमक के बीच रविवार देर रात हमीद नगर स्थित एयरटेल टावर पर आकाशीय बिजली गिरने से क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क कई घंटों तक बाधित रहा। नेटवर्क ठप होने से उपभोक्ताओं को कॉलिंग और इंटरनेट सेवाओं का लाभ नहीं मिल सका, जिससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
जानकारी के अनुसार, रात करीब 11 बजे आकाशीय बिजली टावर पर गिरने से तकनीकी उपकरण क्षतिग्रस्त हो गए। टावर तकनीशियन पंकज ने बताया कि ग्लोबल आईडी 589056 वाले टावर पर बिजली गिरने से एसएमपीएस, डीएवीआर कार्ड और बैटरी खराब हो गई, जिसके कारण नेटवर्क सेवा प्रभावित हो गई। सूचना मिलते ही तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और खराब उपकरणों को बदलकर आवश्यक मरम्मत कार्य किया। इसके बाद एयरटेल की नेटवर्क सेवा पूरी तरह बहाल कर दी गई। तकनीकी टीम ने बताया कि बारिश और खराब मौसम के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से दूरसंचार उपकरणों को नुकसान पहुंचने की आशंका बनी रहती है। फिलहाल क्षेत्र में एयरटेल की कॉलिंग और इंटरनेट सेवाएं सामान्य रूप से संचालित हो रही हैं।
.jpg)