देवल संवाददाता लालगंज (आजमगढ़) दी बार एसोसिएशन लालगंज के अधिवक्ताओं ने दी बार एसोसिएशन लालगंज के अध्यक्ष नगेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में एसडीएम राजकुमार बैठा का उप जिलाधिकारी न्यायिक बुढ़नपुर पद पर होने पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर तथा पटाखे फोड़ कर खुशी का इजहार किया। ज्ञात हो कि अधिवक्ता गण पिछले दो महीने से राज कुमार बैठा एसडीएम लालगंज के स्थानांतरण की मांग को लेकर उनके कोर्ट का बहिष्कार कर रहे थे।
एसडीएम लालगंज के स्थानांतरण का समाचार ज्ञात होते ही अधिवक्ताओं तथा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर तथा पटाखे फोड़ कर खुशी का इजहार किया। बता दे कि दी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नगेन्द्र सिंह ने कहा कि राज कुमार बैठा बसपा कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहे थे। वह जन विरोधी, अधिवक्ता विरोधी थे। उनमें प्रशासनिक क्षमता का अभाव था। उनकी कार्य शैली से हम सभी अधिवक्ताओं में आक्रोश था। इसलिए हम लोग उनके स्थानांतरण की मांग कर रहे थे। जिलाधिकारी महोदय ने हम लोगों की मांग पर विचार करते हुए उनका स्थानांतरण ही नहीं किया बल्कि उनको उप जिलाधिकारी न्यायिक बूढ़नपुर पद पर भेजा है। उनके स्थान पर नन्दिनी शाह को उप जिलाधिकारी लालगंज बनाया गया है। इस अवसर पर दी बार के अध्यक्ष नगेंद्र सिंह, राजेन्द्र सिंह खन्ना, पूर्व प्रधानाचार्य ओम प्रकाश सिंह तिलखरा, महामंत्री सुनीष कुमार श्रीवास्तव, सन्तोष सिंह एडवोकेट, अशोक राय, मण्डल अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, मिथिलेश सिंह, राजेश सिंह, कृष्ण कुमार मोदनवाल, शिवेंद्र राय, सुधांशु सिंह, विनय चतुर्वेदी, देवेन्द्र पाठक, विजय प्रजापति, पारस यादव आदि लोग विशेष रूप से उपस्थित थे।
